Breaking News
Loading...
Sunday, 30 November 2014


साभार - लिवहिन्दुस्तान डॉट कॉम से 

गाजर की कुछ नई रेसिपी भी आजमाएं, बता रही हैं रोहिणी सिंह



1. गाजर फ्राई
लोगों4 के लिए:  कुकिंग टाइम: 45 मिनट
सामग्रीगाजर- 2
हींग- चुटकी भर
कटी हुई हरी मिर्च- 2
कद्दूकस किया अदरक- 1 चम्मच
करी पत्ता- 10
भुना सफेद तिल- 2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1-1/2 चम्मच
दरदरी लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल- 1 चम्मच
      
विधिगाजर का छिलका छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें करी पत्ता, हरी मिर्च, हींग और अदरक डालकर पांच से छह सेकेंड तक भूनें। गाजर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। मध्यम आंच पर चार से पांच मिनट तक पकाएं। अब कड़ाही में नमक डालें और कड़ाही ढंककर गाजर के मुलायम होने तक पकएं। गाजर में धनिया पाउडर डालें और दो-तीन मिनट पकाएं। तिल और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Newer Post
Previous
This is the last post.

0 comments:

Post a Comment