Breaking News
Loading...
Sunday, 30 November 2014

   4 लोगों के लिए: 

कुकिंग टाइम:----- 25  मिनट
सामग्री-----
उबले चुकंदर- 2
उबले गाजर- 2
कद्दूकस किया अदरक- 1/2 चम्मच
नमक- 1/2 चम्मच
ऑलिव ऑयल- 2 चम्मच
विनिगर- 1-1/2 चम्मच
तिल- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
विधिचुकंदर का छिलका छीलकर उसके मोटे-मोटे स्लाइस काट लें। गाजर का भी छिलका उतारकर उसे आकर्षक शेप में काट लें। नॉनस्टिक पैन में जरा-सा तेल गर्म करें और उसमें तिल को सुनहरा होने तक भूनें। तिल को निकालकर एक ओर रख दें। उसी पैन में जीरा डालें और उसे सूखा भून लें। अब ग्राइंडर में अदरक, नमक, जीरा, विनिगर और तेल डालें और बारीक पेस्ट बना लें। एक बाउल में गाजर डालें और उसमें आधी ड्रेसिंग डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब बाउल में चुकंदर के टुकड़े और बची हुई ड्रेसिंग डालें। अच्छी तरह से मिलाएं। सर्विग प्लेट में तैयार सलाद डालें। भुने हुए तिल से गार्निश करें और सर्व करें।

0 comments:

Post a Comment