2 लोगों के लिए: कुकिंग टाइम: 30 मिनट
सामग्री
गाजर- 2
मूंग दाल- 2 चम्मच
बारीक कटा प्याज- 2
बारीक कटी मिर्च- 4
कद्दूकस किया नारियल- 2 चम्मच
कद्दूकस किया अदरक- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- 1 चम्मच
उड़द दाल- 1 चम्मच
सरसों- 1 चम्मच
करी पत्ता- 10
विधि

गाजर छीलकर उसे बारीक टुकड़ों में काट लें। कुकर में मूंग दाल और गाजर डालकर एक सीटी लगा दें। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें सरसों डालें। जब सरसों तड़क जाए तो कड़ाही में उड़द दाल डालें। दाल का रंग जब सुनहरा हो जाए तो कड़ाही में मिर्च, करी पत्ता, अदरक और प्याज डालें। प्याज के सुनहरा होने तक पकाएं। अब गाजर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। दो-चार मिनट गाजर को पकाने के बाद कड़ाही में नमक डालें। अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर पकाएं। नारियल से सजा कर दो मिनट पकाएं और सर्व करें।
0 comments:
Post a Comment