
गाजर का अचार
5-लोगों के लिए:
कुकिंग टाइम: 30 मिनट
सामग्री
गाजर- 8
तेल- 4 चम्मच
बारीक कटा प्याज- 1
कटा हुआ अदरक- 1 चम्मच
लाल मिर्च- 4
लहसुन- 8 कली
सरसों- 3 चम्मच
मेथी- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
साबुत धनिया- 1 चम्मच
सौंफ- 1 चम्मच
करी पत्ता- 15
उड़द दाल- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
हींग- चुटकी भर
कद्दूकस किया गुड़- 4 चम्मच
नमक- 1 चम्मच
विनिगर (सिरका)- 3 चम्मच
विधि
गाजर का छिलका छीलकर उसे बारीक टुकड़ों में काट लें। एक मोटे तौलिये के बीच गाजर डालकर उसका पानी अच्छी तरह से सुखा लें। प्याज, अदरक, मिर्च और लहसुन का पेस्ट बना लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें सरसों, मेथी, उडम्द दाल, जीरा और सौंफ डालें। जब जीरा पक जाए तो कड़ाही में प्याज वाला पेस्ट डाल दें। कड़ाही में करी पत्ता भी डाल दें और प्याज वाले मिश्रण के सुनहरा होने तक भूनें। आंच धीमी करें और कड़ाही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और चुटकी भर हींग डाल दें। नमक और गुड़ भी कड़ाही में डाल दें। गैस ऑफ करें और कड़ाही में विनिगर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब कड़ाही में गाजर डालकर अच्छी तरह से मिला दें। गाजर का अचार तैयार है। इसे साफ-सुथरी बोतल में डालकर फ्रिज में स्टोर करें। यह अचार कई सप्ताह तक खाने योग्य रहता है।
0 comments:
Post a Comment